द्रौपदी मुर्मू
आज पूरे देश में चारों ओर बस एक ही बात की चर्चा है। वो है राष्ट्रपति चुनाव की। जब बात राष्ट्रपति चुनाव की है है तो बात उसके कैंडिडेट की भी हो रही है। दो प्रत्याशी मुख्य रूप से खड़े होते है इस चुनाव में। एक सत्ता पक्ष का,दूसरा विपक्ष का। कैसी विडंबना है जो विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो खड़े है, कभी वो सत्ता दल के रीढ़ हुआ करते थे। मत भेद ने इस स्तर पर पहुंचा दिया की उन्हें आज जो कभी अपनी हुआ करती थी उसी पार्टी के खिलाफ खड़े है। यशवंत सिन्हा एक कद्दावर नेता है जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यशवंत सिन्हा (जन्म: 6 नवम्बर 1937, पटना)[1] एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता और तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे है | वे भारत के पूर्व वित्त मंत्री रहने के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में विदेश मंत्री भी रह चुके हैं। विपक्ष ने उन्हें राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन का आरंभ किया था। उन्होंने भाजपा...