कटास राज: अदृश्य गवाह
"कटास राज : द साइलेंट विटनेस भाग 1", को प्रतिलिपि पर पढ़ें :, https://pratilipi.page.link/M2eoLNVaLBaSnrwG8 भारतीय भाषाओ में अनगिनत रचनाएं पढ़ें, लिखें और सुनें, बिलकुल निःशुल्क! आपके किए आज से ये नॉवेल पब्लिश हो रहा है रोज एक भाग आपको मिलेगा पढ़ने को। कैसा लगा आप अपनी अपनी राय जरूर बताए।🙏🙏🙏🙏🙏 कटास राज : द साइलेंट विटनेस किंग एडवर्ड मेडिकल कॉलेज सन् उन्नीस सौ छियालिस का समय बिहार के सिवान का एक छोटा मगर समृद्ध गांव। हर तरफ आजादी की मांग चरम पर पहुंच चुकी थी। देश के कोने कोने से, हर घर घर से बस एक ही आवाज उठ रही थी आजादी… आजादी … आजादी….। गांधी का अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन अपने चरम पर था। हर दिल में असमंजस की स्थिति थी। कभी कोई खबर उड़ती उड़ती गांव में पहुंचती .. तो कभी कोई..। क्या बंटवारा होगा…! अगर होगा तो कैसे होगा…? भला ये कैसे संभव होगा…? कौन सा हिस्सा किसके हाथ सौंपा जाएगा….? क्या बंटवारे करना… शरीर को धड़ से जुदा करना नही होगा…? देश का हर हिस्सा...